Big NewsHaridwar News

मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन, बेटे अखिलेश संग पहुंचा पूरा कुनबा

mulyam singh yadav asthi visarjanउत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य अस्थियों के विसर्जन के लिए पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई से दो चार्टर्ड प्लेन के जरिए अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव आदि लोग देहरादून के जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे। वहां से कारों के जरिए हरिद्वार के चंडी घाट के नमामि गंगे घाट पर पहुंचे।

यहां तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान के साथ मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित कराईं। अखिलेश यादव ने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें