Big NewsUdham Singh Nagar News

बड़ी खबर। घर के बाहर अखबार पढ़ रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

गोली मार कर हत्याउधम सिंह नगर के काशीपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने महल सिंह नाम के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह (70) गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से पहुंचे। हमलावरों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। हमलावरों ने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे महल सिंह पर फायर झोंक दिया। हमलावरों ने पांच राउंड फायर किया। इस फायरिंग में महल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद हमलावर मौके के फरार हो गए।

उधर फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन घर से निकल कर आए तो उन्होंने महल सिंह को जमीन पर गिरा पाया। आनन फानन में परिजनों ने महल सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इलाके में कोहराम मच गया। महल सिंह कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही वो इलाके के दमदार किसान नेता के तौर पर भी जाने जाते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर उनके समर्थकों का बड़ा हुजूम इकट्ठा होने लगा है।

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है और घटना की छानबीन कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें