Big NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर चर्चा संभव

DHAMI CABINETउत्तराखंड कैबिनेट की बैठक अब से कुछ देर में शुरु होने वाली है। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में ये बैठक राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और दिवाली बोनस को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही महिला आरक्षण को लेकर अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है।

वहीं माना जा रहा है कि स्वामित्व योजना के तहत महिलाओं को सह स्वामी बनाने का फैसला भी कैबिनेट में हो सकता है। वहीं राज्य में सीएम महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ ही लड़कों को दिए जाने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।  इसके अलावा विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभागीय सूत्रों इन दोनों प्रस्तावों के भी कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें