Bageshwar newsHighlight

बागेश्वर में हादसा, कार खाई में गिरी, तीन की मौत

BAGESHWAR NEWSबागेश्वर में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक कार खाई में गिर गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार और गुरुवार के बीच की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें