Big NewsUttarakhand

विजयादशमी के मौके पर चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय

chardham-yatraविजयादशमी के मौके पर उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3.35 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर प्रात: 8.30 बजे भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा के दिन 12 बजकर एक मिनट तथा यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज 27 अक्टूबर को मध्याहन अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। जबकि हेमकुंट साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हो रहें हैं।

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान पंचाग गणना के पश्चात तय हुई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान नौ दिन तक मां उर्वशी की पूजा संपन्न हुई आज दशमी में समापन हुआ।

https://youtu.be/Pkp3xSXuFtU

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें