Big NewsNationalUttarakhand

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं हमारी सेनाएं

rajnath singhकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत किसी भी बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजनाथ सिंह ने बिना किसी देश का नाम लिए हुए कहा है कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान हर घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के औली में मिलिट्री स्टेशन पर भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दशहरा मनाया। राजनाथ सिंह ने इस मौके पर हथियारों की विशेष पूजा-अर्चना भी की।

राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने कहा कि सीमापार आतंकवाद हो या फिर कोई बाहरी आक्रमण। आज देश की सेना हर ऐसी हरकत का जवाब देने में सक्षम है। भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बहादुर जवानों को देश की ताकत बताया, और जवानों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां शस्त्र और शास्त्र दोनों की पूजा होती है।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने बद्रीनाथ धाम में भी दर्शन किए हैं। इस दौरान पारंपरिक तरीके से उन्होंने पूजा अर्चना की।

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। इस दौरान मंगलवार की रात वो जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ में भी शामिल हुए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें