Big NewsUttarakhand

रिजार्ट पर किसने चलवाया बुलडोजर? बीजेपी ने फेसबुक पर बताया!

pulkit arya and ankita aryaअंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के रिजार्ट पर बुलडोजर किसने चलवाया ये अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। घटना का पता चलते ही रात में ही रिजार्ट पर बुलडोजर पहुंचना और एक हिस्सा ध्वस्त किया जाना सभी के लिए कौतूहल का विषय बन गया। सभी को लगा कि ये काम सीएम धामी के कहने पर ही हुआ है। खुद सीएम धामी ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। हालांकि जब लोगों ने सवाल उठाए कि रिजार्ट पर बुलडोजर चलाए जाने से अंकिता का कमरा ध्वस्त हो गया और सबूत मिट गए हैं तो हर तरफ सन्नाटा छा गया।

इसी बीच लोगों ने इस मसले पर सवाल उठाने शुरु कर दिए गए। तमाम तरह की बातें निकल कर सामने आईं। सबसे अहम यही रहा कि सबूतों से छेड़छाड़ के लिए बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही रिजार्ट के पीछे की फैक्ट्री में रहस्यमयी तरीके से लगी आग ने भी लोगों को सवाल पूछने पर मजबूर किया। वहीं इसी बीच बुलडोजर चलाए जाने की जांच भी हुई। इस जांच के बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।

हालांकि इसी बीच उत्तराखंड बीजेपी ने एक पोस्ट फेसबुक पर साझा की है। इस पोस्ट में क्रिएटिव बना कर डाला गया जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बुलडोजर पर सवार दिख रहें हैं। ये बुलडोजर एक निर्माण को ध्वस्त करता हुआ दिख रहा है। निर्माण को देख कर लगता है कि कोई रेस्त्रां या ऐसा ही कोई स्ट्रक्चर है। यहां एक स्लोगन भी लिखा है कि, ‘गुनाहगार कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’…इस तस्वीर को ऐसा लग रहा है मानों बीजेपी पुलकित के रिजार्ट को गिराने की घटना को धामी सरकार की उपलब्धि बताते हुए वाहवाही लूटना चाहती हो। हालांकि आज ही UKSSSC पेपर लीक के आरोपी हाकम सिंह के रिजार्ट पर भी बुलडोजर चलाया गया है।

BJP FB SCREEN SHOT
उत्तराखंड बीजेपी की फेसबुक पोस्ट

वहीं यमकेश्वर की विधायक रेणू बिष्ट घटना के सामने वाले दिन ही बता चुकी हैं कि सीएम के कहने पर ही रिजार्ट पर बुलडोजर चलवाया गया है। खुद रेणू बिष्ट ने अपनी फेसबुक वॉल पर इस संबंध में एक वीडियो भी डाला और लोगों को बताया। जिस समय बुलडोजर चलाया जा रहा था उस समय वो खुद मौके पर भी मौजूद थीं। रेणू बिष्ट का वीडियो देखिए—

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें