Big NewsNational

मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, अगले कुछ घंटे अहम

mulyam singh yadavमेदांता अस्पताल में भर्ती देश के पूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत अब भी नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव पिछले काफी दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। रविवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई इसके बाद उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डाक्टर्स लगातार उनकी तबियत पर नजर बनाए हुए हैं। अगले कुछ घंटे उनके लिए बेहद अहम हैं। हाल ही उनकी पत्नी साधना यादव का निधन हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का इलाज किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सपा नेता मुलायम को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत काफी गंभीर है। वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। आज तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से काफी समय से पीड़ित हैं। अभी हाल ही में उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द और पेशाब में संक्रमण था। तबीयत में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें