Big NewsNational

भारत में लांच हुई 5G सेवा, पीएम मोदी बोले, अवसरों की शुरुआत

5G IN INDIAभारत में 5G इंटरनेट सेवा (5G in India) की शुरुआत हो गई है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान से 5G सर्विस लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा कि 5G अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। देश के 130 करोड़ लोगों को 5G का तोहफा है। मुझे खुशी है कि विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत के अन्य देशों के साथ किस तरह भारत कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यह भारत की बहुत बड़ी सफलता है।

पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया सिर्फ एक सरकारी योजना या नाम नहीं है, ये देश के विकास का बहुत बड़ा विजन है। इस विजन का लक्ष्य है उस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना, जो लोगों के साथ मिलकर व जुड़कर काम करे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने डिजिटल इंडिया के संबंध में  4 पिलर पर काम किया। डिवाइस की कीमत, डिजिटल कनेक्टिविटी ,डेटा की कीमत, डिजिटल फर्स्ट की सोच।

पीएम ने कहा कि 2014 तक हम बड़ी संख्या में मोबाइल फोन आयात करते थे। फिर हमने मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को बढ़ाया। 8 साल में यह संख्या 2 से बढ़कर 200 हो गई।

पीएम मोदी ने कहा कि 2012 में 6 करोड़ यूजर्स थे। आज 80 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए। 2014 में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शंस थे, आज 85 करोड़ के करीब कनेक्शंस हो गए। शहरों के मुकाबले आज हमारे गांव के क्षेत्रों में इंटरनेट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि वर्ष 2014 में जहां 100 से भी कम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचता था। अब 1.70 हजार से भी ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले संसद में भी लोग मजाक उड़ाते थे। वे इस बात पर संदेह करते थे कि गरीब लोग डिजिटल का मतलब ही नहीं समझते हैं। लेकिन मुझे आम जनमानस पर उनके विवेक पर उनके जिज्ञासु होने पर हमेशा से विश्वास था। मैंने देखा है कि भारत का गरीब से गरीब व्यक्ति भी नई से नई तकनीक को अपनाने को तत्पर रहता हैै। उन्होंने इस बात को गुजरात में जब वे सीएम थे उस वक्त के एक उदाहरण से भी समझाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें