Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। ऋतु खंडूरी का बयान, पर्सनल स्टाफ रखना अध्यक्ष का अधिकार

RITU KHANDURI LETTERउत्तराखंड विधानसभा ऋतु खंडूरी के पर्सनल स्टाफ रखने के और इसकी सूची इंटरनेट पर वायरल होने के बाद अब खुद ऋतु खंडूरी ने इस मामले में सफाई दी है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि देश में हर विधानसभा अध्यत्र, मुख्यमंत्री और मंत्री को ये अधिकार है कि वो अपना पर्सनल स्टाफ रख सके। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी नया नहीं किया और ये पहले से होता आया है।

ऋतु खंडूरी ने कहा है कि उनके जरिए रखा गया स्टाफ सिर्फ वेतन लेता और किसी भी अन्य तरह की सुविधा नहीं लेता है। इसके साथ ही ये स्टाफ तभी तक कार्यरत है जब तक बतौर विधानसभा अध्यक्ष मेरा कार्यकाल जारी है। मेरा कार्यकाल समाप्त होते ही इनकी सेवाएं भी स्वत: समाप्त हो जाएंगी।

बड़ी खबर। ऋतु खंडूरी के OSD की नियुक्ति को लेकर मचा हंगामा, लेटर वायरल

ऋतु खंडूरी ने एक वीडियो बयान में अन्य राज्यों के लोगों को अपने स्टाफ में रखने पर भी बयान दिया है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों में उत्तराखंड के लोग कार्य करते हैं और ऐसे में अन्य राज्यों के लोगों को यहां नौकरी देने पर अनावश्यक तूल देना ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि कल सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हुई थी जिसमें ऋतु खंडूरी के पर्सनल स्टाफ की सूची दी गई थी। ये सूची वायरल होने के बाद विपक्ष ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी बयान दिया। करण माहरा ने पूछा कि क्या ऋतु खंडूरी को पूरे राज्य में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसे वो पर्सनल स्टाफ बना सकें।

https://youtu.be/9ywDLa8bM1Y

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें