Ankita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand

सामने आया पुलकित के रिजार्ट में ‘VIP’ पार्टी का वीडियो, रिकार्डिंग करने से किया जा रहा मना

viral video of resort

अंकिता भंडारी जिस पुलकित आर्या के वनंतरा रिजार्ट में काम करती थी उस रिजार्ट का एक कथित पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिसंबर 2021 में किसी तारीख का है। इस वीडियो में रिजार्ट में रात में पार्टी होती दिख रही है। पार्टी में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं।

ऐसा लग रहा है कि मानो शराब भी परोसी जा रही है। कैंप फायर से इर्द गिर्द जमा लोग जोर जोर से जश्न मना रहें हैं। इसी में बैकग्राउंड से एक लड़की की आवाज आती है। वो वीडियो में दिख रहे लोगों को आश्वस्त करती है कि वीडियो में कुछ नहीं दिखेगा। वो ये भी बता रही है कि वो लाइव कर रही है। उसकी बातों से लगता है मानों पार्टी कर रहे लोग नहीं चाहते हैं कि उनकी कोई वीडियो रिकॉर्ड किया जाए। मानों वो VIP हों और कुछ छिपाना चाहते हैं। सामान्य तौर पर आम आदमी कहीं कोई पार्टी कर रहा हो और उसकी वीडियो बन रही हो तो वो इंकार नहीं करेगा लेकिन इस वीडियो में जिस तरह से वीडियो बनाने से मना किया जा रहा है उससे यही लगता है कि रिजार्ट में पार्टी कर रहे मेहमान VIP कैटेगरी के थे। इस वीडियो में ही आपको कुछ लग्जरी गाड़ियां भी वीडियो में दिख जाएंगी।

बड़ी खबर। ऋतु खंडूरी के OSD की नियुक्ति को लेकर मचा हंगामा, लेटर वायरल

इस वीडियो के सामने आने के बाद रिजार्ट का सच सामने आने लगा है। हालांकि रिजार्ट में पार्टी करना कोई अपराध नहीं है लेकिन ये पार्टी जिस रिजार्ट में हो रही है वो नेशनल पार्क से बिल्कुल लगा हुआ है और नियमों के मुताबिक रात में यहां तेज आवाज में म्यूजिक का प्रयोग प्रतिबंधित होता है। इसके साथ ही पार्टी में शराब की पार्टी भी दिख रही है जबकि पुलकित के पास शराब परोसने का कोई लाइसेंस नहीं था।

https://youtu.be/uoB668xRpHU

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें