Ankita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand

अंकिता के आरोपियों की पुलिस रिमांड भी नहीं ले पाई उत्तराखंड पुलिस, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

ankita bhandariउत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर जहां एक ओर पूरा राज्य आक्रोशित और आंदोलित है वहीं अब सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस के रवैए पर भी सवाल उठने लगें हैं। आरोपियों की पुलिस रिमांड न लेने के साथ ही रिजार्ट में अंकिता के कमरे को गिराए जाने पर भी सवाल उठ रहें हैं।

जिस अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे राज्य के साथ ही पूरे देश को हिला कर रख दिया उस हत्याकांड के आरोपियों को उत्तराखंड की पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन हैरानी है कि उनकी पुलिस रिमांड नहीं ली। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोशल मीडिया पर पुलिस के इस रवैए को लेकर सवाल उठ रहें हैं।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अजीत राठी ने ट्वीटर पर लिखा, ‘खबर है कि पुलिस ने अंकिता भंडारी के हत्यारों की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी ही नहीं। इसलिए अदालत ने अभियुक्तों ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत जेल भेज दिया। कानूनविद जानते है कि आपराधिक घटना के बाद scene recreation किया जाता है। लेकिन PCR भी नहीं, अब रिसोर्ट भी नहीं।’

इस ट्वीट की रिप्लाई में कई तरह के जवाब आ रहें हैं। एक यूजर लिखते हैं,

एक अन्य यूजर लिखते हैं,

यूजर्स के रिप्लाई और भी हैं,

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी इस मसले पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि, अभियुक्त को पुलिस कस्टडी के बजाए जुडिशरी ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया ?

हालांकि कुछ लोगों का कहना ये भी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें