Big NewsUttarakhand

बिग ब्रेकिंग। UKSSSC पेपर लीक के मास्टर माइंड सादिक मूसा और रॉव गिरफ्तार

uksssc paper leal sadik mosaUKSSSC पेपर लीक मामले से जु़ड़ी एक बड़ी खबर है। इस पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सादिक मूसा और योगेश्वर रॉव को अरेस्ट कर लिया गया है। दोनों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। सादिक पर दो लाख का और योगेश्वर राॉव पर एक लाख का ईनाम घोषित था।

UKSSSC पेपर लीक मामले में योगेश्वर रॉव और सादिक मूसा के बारे में एसटीएफ को टिप मिली थी। अब तक पकड़े गए आरोपियों से पता चला कि ये दोनों ही पिछले पूरे पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंट हैं। इसके बाद एसटीएफ इनके पीछे लगी। इनपर एक लाख का ईनाम घोषित किया गया।

एसटीएफ को दोनों के लखनऊ में होने की सूचना मिली थी। इसी टिप पर काम करते हुए एसटीएफ ने लखनऊ के गोमतीनगर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि साल 2021 में 4 और 5 दिसंबर को UKSSSC की ग्रेजुएट लेवल के 916 पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था। जिसमें 2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बता दें कि परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन इसी बीच पेपर लीक का मामला सामने आया. जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें