National

200 की रफ्तार से दौड़ती BMW एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी, एक की मौत

BMWनोएडा एक्सप्रेस वे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दनकौर के पास शनिवार सुबह एक BMW कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस से 20 फीट नीचे आ गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल है।

बताया जा रहा है कि दनकौर थाना इलाके में शनिवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू बेहद तेज रफ्तार से गुजर रही थी। आशंका है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। इसी बीच ये कार अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।

इस हादसे में सुरक्षित मानी जाने वाली BMW कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां तक कि कार को पहचानना मुश्किल हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें