Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक में PRD कर्मचारी गिरफ्तार, पत्नी को कराया था चयनित

SANJAY RANA UKSSSC PAPER LEAK

 

UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है। एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को गिरफ्तार किया है। संजय ने अपनी पत्नी को लीक किए गए पेपर से इस परीक्षा में चयनित कराया था।

एसटीएफ ने शनिवार को एक और गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने आयोग में तैनात पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया। संजय राणा ने पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।

UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी, हरिद्वार से कनिष्ठ सहायक दबोचा

एसटीएफ ने गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर संजय को अरेस्ट किया। संजय के पास से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है। वह वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें