Big NewsUttarakhand
बड़ी खबर। विधानसभा में हुई भर्तियां रद्द होना तय, सीएम ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

उत्तराखंड में विधानसभा में हुईं मनमानी भर्तियों पर मचे हंगामे के बीच अब लगभग तय हो गया है कि ये भर्तियां रद्द हो सकती हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में एक पत्र विधानसभा की मौजूदा स्पीकर ऋतु खंडूरी को लिखा है।
ऋतु खंडूरी को लिखे अपने पत्र में सीएम धामी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है जिसमें विधानसभा में हो रही भर्तियों का जिक्र है और उचित होगा कि इन भर्तियों को निरस्त कर दिया जाए।
सीएम धामी के इस पत्र के बाद अब ये लगभग माना जा रहा है कि ऋतु खंडूरी ऐसी भर्तियों को रद्द कर सकती हैं जो विवादित हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने भविष्य में होनी वाली भर्तियों में पारदर्शिता रखने की व्यवस्था बनाने की सलाह भी दी है।
