Big NewsUttarakhand

UKSSSC पेपर लीक। एक और गिरफ्तारी, पंतनगर यूनिवर्सिटी का रिटायर्ड अफसर दबोचा

UKSSSCUKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब 23 तक पहुंच गई है। एसटीएफ ने इस मामले में एक रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ ने गुरुवार की शाम पंतनगर विवि के पूर्व एईओ (असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर) दिनेश चंद्र जोशी को कुसुमखेड़ा हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। एसटीएफ की तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी जोशी लखनऊ में प्रिटिंग प्रेस के कर्मियों के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को चला रहा था। दिनेश चंद्र जोशी ने हल्दवानी और आसपास के अभ्यर्थियों के लिए पेपर का इंतजाम किया था। इस काम से उसने 80 लाख रुपए इकट्ठा किए थे।

बड़ी खबर। देहरादून से अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरु, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

बताया जा रहा है कि दिनेश चंद्र जोशी 2006 से 2016 तक विश्वविद्यालय में कार्यरत रहे और इसी दौरान उन्होंने ये काम किया। एसटीएफ को जोशी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इलेक्ट्रानिक एविडेंस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ ने जोशी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने दिनेश चंद्र जोशी से शुरुआती पूछताछ में काफी कुछ पता किया है। एसटीएफ को कई बड़ी जानकारियां हाथ लगीं हैं। माना जा रहा है कि इसके आधार पर एसटीएफ जल्द कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां कर सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें