Big NewsUttarakhand

आज आएगा उत्तराखंड के वीर सपूत का पार्थिव शरीर, 38 साल से बर्फ में था दबा

chandrashekhar harbolaउत्तराखंड के लाल चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर आज हल्दवानी उनके निवास पर पहुंच रहा है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद चंद्रशेखर हर्बोला को अंतिम सलामी देने के लिए पहुंच रहें हैं।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर हर्बोला कुमाऊं रेजिमेंट में लांसनायक थे। 38 साल पहले वो 19 लोगों के दल के साथ सियाचीन में ऑपरेशन मेघदूत के लिए निकले थे। इसी दौरान वो बर्फीले तूफान और हिमस्खलन का शिकार हो गए। उनका पूरा दल इस हिमस्खलन में शहीद हो गया था। बाद में 15 लोगों के पार्थिव शरीर मिल गया। कई जवानों के पार्थिव शरीर नहीं मिल पाए। इन्ही में चंद्रशेखर भी शामिल थे।

बड़ी खबर। 38 साल से सियाचीन में पुराने बंकर में दबा था उत्तराखंड का लाल, पार्थिव शरीर आज आएगा

हाल में ही भारतीय सेना की एक टुकड़ी को गश्त के दौरान चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर मिला है। उनके ब्रैसलेट से कुछ अन्य सामानों से उनकी पहचान हुई। 38 साल से सियाचीन की बर्फ में दबा पार्थिव शरीर निकालकर उनके घर लाया जा रहा है।

इस दौरान उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 38 सालों बाद अपने लाल की अंतिम यात्रा के लिए हल्दवानी में तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री धामी भी पहुंच रहें हैं।

इसके साथ ही चंद्रशेखर हर्बोला के परिजन भी शामिल होंगे। उनकी पत्नी और उनके बच्चे भी रहेंगे।

Back to top button