Doiwala NewsHighlight

देहरादून। डोईवाला के पास पलटी बस, कई यात्री घायल

देहरादून डोईवाला मार्ग पर बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास पलट गई। बस पलटने से इसमें सवाल कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह तकरीबन 4:30 बजे के आसपास हुई। पुलिस के अनुसार दिल्ली से देहरादून के लिए बस आ रही थी। बस में सवार कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। दुर्घटना के वक्त बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्रियों की मौजूदगी की खबर है।
माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और इसी के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घटना में चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें