Dehradun NewsHighlight

देहरादून। स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

SEX RACKET IN DEHRADUNदेहरादून में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच व्ययक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सहारनपुर रोड पर स्थित स्पर्श स्पा सेंटर में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। यूनिट ने मौके से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है।

देहरादून। शहर ‘बेचने’ को बेचैन भूमाफिया, ‘ऊपर वालों’ के आगे अधिकारी खामोश

आरोपियों के खिलाफ पटेल नगर थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने इस संबंध में थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। देहरादून में चल रहे इस तरह के स्पा सेंटर्स की जांच और देह व्यापार रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें