Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। सेल्फी लेते हुए गई महिला की जान, खाई में गिरी

rihikesh-accident-woman-died

 

बद्रीनाथ ऋषिकेश हाईवे पर हुए एक बड़े हादसे में एक महिला की सेल्फी लेते हुए जान चली गई। महिला अपने पति के साथ केदारनाथ से लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले राहुल और उनकी पत्नी प्रियंका मोटरसाइकिल से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय वो ऋषिकेश देवप्रयाग हाईवे पर सौणपानी के पास रुके। इस दौरान प्रियंका सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते हुए प्रियंका खाई की ओर चली गई। राहुल पहाड़ी की तरफ खड़ा था। इसी दौरान प्रियंका सेल्फी लेते हुए खाई की ओर बढ़ी और संतुलन बिगड़ने से वो गहरी खाई में जा गिरी।

देहरादून। फर्जी कॉल सेंटर में मीडिया हाउस की मिलीभगत, FBI तक पहुंची बात

राहुल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद मांगी। हालांकि रात होने और बारिश के चलते एसडीआरएफ को सर्च ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने प्रियंका का शव खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें