Big NewsUttarakhand
UKSSSC Paper Leak : STF ने पैसे कलेक्ट करने वालों को पकड़ा, जांच जारी

UKSSSC Paper Leak : उत्तराखंड राज्य अधिनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले में STF ने दो अन्य को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने पैसों का कलेक्शन किया था
STF ने दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन दोनों ने प्रिटिंग प्रेस से पेपर लीक करने वाले अभिषेक वर्मा को पैसे कलेक्ट करके दिए। दरअसल ये दोनों आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट कंपनी के कर्मी जयजीत के मार्फत अभिषेक से मिले।
UKSSSC Paper Leak : पेपर सील करने वाले ने कर दिया पेपर लीक, खरीदी नौ लाख की कार
अभिषेक पेपर लीक करा रहा था जबकि दीपक और भावेश अभ्यर्थियों से पैसे कलेक्ट करके गैंग तक पहुंचा रहे थे। माना जा रहा है कि इन्ही दोनों ने लाखों रुपए कलेक्ट किए हैं।
फिलहाल दीपक और भावेश के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि ये गिरोह कुछ और परिक्षाओं में भी पेपर लीक करा रहा था और लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।