Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। बीजेपी संगठन में बदलाव की आहट, मदन कौशिक दे सकते हैं इस्तीफा

DEEPAK BALI JOINS BJP

 

उत्तराखंड में बीजेपी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन में भी बदलाव की खबरें आ रहीं हैं।

उत्तराखंड बीजेपी के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बीजेपी संगठन स्तर पर बदलाव की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इसे लेकर होमवर्क पूरा हो गया है। सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का इस्तीफा हो सकता है।

इसके साथ ही बीजेपी में संगठन स्तर पर कुछ और बदलाव की भी उम्मीद जताई जा रही है। कुछ अन्य पदाधिकारी भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

खबरें हैं कि यूपी में जिस तरह से बीजेपी संगठन में बदलाव की आहट है उसी तरह से उत्तराखंड में भी संगठन में भी बदलाव हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें