HighlightNainital News

उत्तराखंड। सूचना विभाग के तेज तर्रार अफसर की अब हल्दवानी में तैनाती, आदेश जारी

केएस चौहान

कुमाऊं मंडल में सरकारी सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाने और साथ ही जनता तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बनाने के लिए संभवत पहली बार एक बड़ी पहल की गई है। देहरादून स्थित सूचना निदेशालय से संयुक्त निदेशक का तबादला हल्दवानी मीडिया सेंटर किया गया है।

दरअसल सीएम धामी के निर्देशों पर हल्दवानी मीडिया सेंटर को अधिक प्रभावशाही बनाने की कोशिशें शुरु हो गईं हैं। इसी के मद्देनजर हल्दवानी मीडिया सेंटर में देहरादून स्थित सूचना महानिदेशालय से संयुक्त निदेशक केएस चौहान को हल्दवानी मीडिया सेंटर में तैनात किया गया है।

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने केएस चौहान को हल्दवानी मीडिया सेंटर में तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं। केएस चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी से सम्बद्ध कर दिया गया है। केएस चौहान हालांकि सीएम धामी के दिल्ली भ्रमण के दौरान दिल्ली में रहते हुए मीडिया मैनेजमेंट का काम भी पहले ही की तरह देखते रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रचार-प्रसार का कार्य सम्पादित करते रहेंगे। वहीं सूचना निदेशालय में केएस चौहान के कामकाज को अब उप निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव देखेंगे।

गौरतलब है कि केएस चौहान सूचना विभाग के तेज तर्रार और कुछ नया करने वाले अफसरों में गिने जाते हैं। केएस चौहान ने उत्तराखंड को फिल्मों की शूटिंग का हब बनाने में खासी मेहनत की है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली राज्य की झांकियों की जिम्मेदारी भी उनके ही कंधों पर रही है। केएस चौहान की कोशिशों की बदौलत राज्य में कई बड़े निर्देशकों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें