Big NewsUttarakhand

मंत्री रेखा आर्य ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जारी किया आदेश, देखिए चिट्ठी

rekha arya in shiv mandir shivalay

 

देहरादून। राज्य की महिला सश्क्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का निजी कार्यक्रम में विभाग से आधिकारिक चिट्ठी जारी होने का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब एक नया फरमान सामने आया है। इसमें मंत्री रेखा आर्य ने विभाग के अधिकारियों से शिवालयों में जल चढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही इसकी फोटो भी व्हाट्सग्रुपों में शेयर करने के लिए कहा है।

दरअसल हाल ही में मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया वो बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगी और लगभग 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगी।

इस ऐलान के अगले ही दिन रेखा आर्य की एक चिट्ठी सामने आई है। इस चिट्ठी में रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव और निदेशक को आदेश जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि 26 जुलाई 2022 को महिला और बाल विकास विभाग के समस्त जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक कर इस पुनीत संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

साथ ही लिखा गया है कि, इस कार्यक्रम से संबंधित फोटो विभागीय ईमेल आईडी और समस्त जनपदीय अधिकारियों क व्हाट्सअप पर प्रेषित कर संकल्प को पूरा करेंगे।

rekha arya in shiv mandir shivalay

https://youtu.be/RhwAAa1norM

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें