Dehradun NewsHighlight

बड़ी खबर। ऋषिकेश में बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल, ऐसे हुआ हादसा

rishikesh bus accident

ऋषिकेश से एक बड़ी खबर है। यहां बैराज तिराहे के पास एक बस सड़क के किनारे पलट गई है। इस हादसे में 35 यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है कि ये बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी। इसी बीच बैराज तिराहे के पास एक कार को बचाने के चक्कर में बस का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क के किनार पलट गई।

इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। घायल यात्रियों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें