Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड। बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल गिरा, दो की मौत

narkota bridgeबद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। कई अन्य को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।

आपको बता दें कि आज सुबह नरकोटा के पास एक निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिर गई। इसके चलते कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। सरियों के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सरियों को काटकर मजदूरों को निकाला गया।

सरियों और मलबे के नीचे दब जाने के चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें