Dehradun NewsHighlight

देहरादून। बुधवार को स्कूलों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

dehradun school holidayदेहरादून में जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिले में कक्षा 01 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।

अपर जिलाधिकारी के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी,  निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी कल बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि 20 जुलाई को राज्य के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत में छुट्ठी की घोषणा की गई है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य में आपदा नियंत्रण केंद्र को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा। मुख्य सचिव खुद मॉनिटरिंग कर रहें हैं।

dehradun school closed order

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें