Big NewsNational

चीन सीमा पर काम में लगे 1 मजदूर की मौत, 18 लापता, पैदल ही गांव के लिए थे निकले

arunchal pradesh kemu river

 

भारत और चीन सीमा पर 19 मजदूरों के लापता होने का मामला सामने आया है। अब इन 19 मजदूरों में से एक की लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन सीमा पर कुरुंग कुमे जिले में 19 मजदूर पिछले दो हफ्तों से लापता हैं। ये सभी पैदल ही असम में अपने गांव के लिए निकले थे। सभी दामिन इलाके में BRO ( बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) की सड़क परियोजना के काम में लगे थे। अब इन 19 लापता मजदूरों में से एक की लाश कुमी नदी के पास मिली है। माना जा रहा है कि नदी पार करने में इसकी जान चली गई।

इस संबंध में बताया जा रहा है कि सभी मजदूर असम के रहने वाले थे और ईद के मौके पर अपने घर असम जाना चाहते थे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से छुट्टी मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मजदूर पांच जुलाई को पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े। इस दौरान वे कुरुंग कुमे जिले के घने जंगलों में गुम हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम के हवाले से बताया गया है कि रास्ते में पड़ने वाली कुमी नदी पार करते समय मजदूरों के डूबने की आशंका है। हालांकि, नदी में मजदूर कब डूबे इस बारे में पता नहीं चल सका है। इनके घरवालों को भी किसी तरह की जानकारी नहीं है। बस इतना ही पता चला है कि एक हफ्ते पहले पैदल ही घर के लिए निकले थे। रास्ते में कुमी नदी पड़ती है। इसे पार करते समय हादसा हुआ होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें