Haridwar NewsHighlightRoorkee News
हादसा। जल भरकर लौट रहा था कांवड़िया, गिरा और हो गई मौत


रुड़की में पिरान कलियर नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रा में निकले एक कांवरिए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कांवड़िया अचानक गिरा और उसकी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार कलियर रहमतपुर मार्ग पर एक कांवड़िया जल लेकर लौट रहा था। इसी दौरान वो कांवड़िया अचानक गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के लोग उसके पास पहुंचे। शरीर में हरकत न होते देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से कांवड़िए को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।
कांवड़ यात्रा 2022 : दो साल बाद हर तरफ गूंजा बोल बम का नारा, इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड
वहीं कांवड़िए की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन पुलिस कर्मियों को फिलहाल सफलता नहीं मिली। इसके बाद कांवड़िए के शव को मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा गया है।