Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, दून में सबसे अधिक मरीज मिले

corona report

 

उत्तराखंड में कोरोना बेहद तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि इसकी गति से विशेेषज्ञ भी हैरान हैं। स्वास्थ विभाग की आज की रिपोर्ट के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना के कुल 67 नए मरीज मिले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 43 मरीजों की पुष्टि हुई है।

उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहें हैं। राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 361 हो गई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 31 मरीज रिकवर हुए हैं। राज्य में सैंपल पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ा है। अब ये 4.26 फीसदी पर पहुंच गया है।

वहीं हरिद्वार में 7, नैनीताल में 5, यूएस नगर में 3, उत्तरकाशी में 2, पिथौरागढ़ में 2, अल्मोड़ा में 2, चमोली में एक मरीज की पुष्टि हुई है।

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में कल एक प्रसूता में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पूरा वार्ड सील किया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें