Big NewsNational

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन

sadhna yadav

 

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना यादव (Sadhna Yadav) का निधन हो गया है। साधना यादव पिछले 4 दिनों से गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं।  बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव क्रिटिकल आईसीयू- 5 में एडमिट थीं। जान लें कि साधना यादव पिछले काफी समय से बीमार थीं। गंभीर हालत में साधना यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं साधना यादव का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव लखनऊ लाया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि साधना, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वो मुलायम सिंह यादव से उम्र में काफी छोटी थीं। 1980 के दशक में मुलायम सिंह के करीब आईं थीं। उस समय साधना का अपने पहले पति से तलाक हो चुका था। बाद में उन्होंने मुलायम सिंह यादव से शादी कर ली थी।

अमरनाथ हादसा: अब तक 16 की मौत, कई लापता, मलबे में से मिल रहीं हैं लाशें, सेना बचाव में लगी

साधना यादव के एक बेटे हैं। उनके बेटे का नाम प्रतीक यादव हैं। साधना यादव, अखिलेश यादव की सौतेली संतान हैं। वहीं प्रतीक यादव की बहू अपर्णा यादव हैं जिन्होंने चुनावों से पहले बीजेपी ज्वाइन कर सबको चौंका दिया था। हालांकि प्रतीक यादव राजनीति में कुछ खास दखल नहीं रखते हैं। वो रियल स्टेट कारोबार से जुड़े हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें