Big NewsInternational News
बड़ी खबर। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, सुबह मारी गई थी गोली


जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Sinzo Abe) का निधन हो गया है। इस संबंध में जापान के स्थानीय चैनल NHK ने खबर दी है। उन्हें जापान के नारा शहर में आज सुबह ही गोली मारी गई थी। जब उन्हें गोली मारी गई थी उस समय वो एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। जापान में 10 जुलाई को चुनाव होना है।
वहीं शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स को हमले के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हमलावर एक पूर्व नौसैनिक बताया जा रहा है। वो शिंजो आबे की नीतियों से नाराज था।
शिंजो आबे जापान के लंबे समय तक पीएम रहे। हाल ही में बीमारी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया था।
शिंजो आबे पर हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें किसी अन्य देश का हाथ हो सकता है।