Big NewsUttarakhand

रुड़की में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिल रहे वकील

SSP HARIDWAR YOGENDRA RAWAT ROORKEE GANG RAPE CASE

 

रुड़की में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अब तलाशने से भी वकील नहीं मिल रहें हैं। हालात ये हैं कि दुष्कर्मियों का केस सुनने के बाद वकील केस लड़ने से मना कर दे रहें हैं।

रुड़की में महिला और छह साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को अब कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए वकील नहीं मिल रहें हैं। दिल्ली से दो वकील आरोपियों का केस लड़ने के लिए के लिए पहुंचे थे। हालांकि जब उन्होंने आरोपियों का पूरा केस सुना तो उन्होंने आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद वो दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार, सहारनपुर और अन्य स्थानों के वकीलों के संपर्क में हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिजनों ने इन वकीलों को पूरी जानकारी नहीं दी थी। उन्हें सिर्फ गिरफ्तारी के बारे में बताया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था। जब वकीलों ने गैंग रेप के बारे में जानकारी दी तो वकीलों ने केस लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद वो दिल्ली लौट गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें