HighlightRudraprayag News

रुद्रप्रयाग में बस का शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

rudraorayag bus accident

 

बारिश का कहर राज्य के पर्वतीय इलाकों में दिखने लगा है। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते बस पर बोल्डर गिरा है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दो लोग घायल

बताया जा रहा है कि काकड़ागाड़ से कुछ दूरी पर कुंड की ओर से गुजर रही एक बस पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इस हादसे में ड्राइवर साइड में बैठे दो लोग पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ये बस सोनप्रयाग जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को रिवर्स गियर में लेकर कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

एक और बस आई चपेट में

वहीं सीतापुर पार्किंग एक्जिट के नजदीक एक बस पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बस में कोई सवार नहीं था हालांकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस ड्राइवर टिहरी निवासी सुभाष ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया साथ ही रास्ता क्लीयर कराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें