Big NewsDehradun News

देहरादून में ऑनलाइन कैसिनो का भंडाफोड़, लाखों की क्वाइन और कैश बरामद

online casino

 

देहारादून के सहसपुर इलाके में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने ऑनलाइन कैसिनो(Online Casino) पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के छापे में बड़ी मात्रा में कैश और कैसिनो क्वाइन बरामद हुए हैं।

पुलिस को सहसपुर के संजीवनी रिजार्ट में कैसिनो चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात सहसपुर इलाके में संजीवनी रिजार्ट पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई।

पुलिस को अंदर ऑनलाइन कैसिनो पार्टी चलती हुई दिखी। पार्टी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए। बाकायदा कैसिनो क्वाइंस का इस्तमाल हो रहा था। पुलिस ने मौके से 2.50 लाख के कैसिनो क्वाइन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस को एक लाख रुपए की नकदी भी मिली है। पुलिस ने मौके से 26 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं है। इसे चोरी छिपे चलाया जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें