Big NewsUttarakhand

ब्रेकिंग। धामी ने गिराया AAP का एक और विकेट, दीपक बाली बीजेपी में शामिल

DEEPAK BALI JOINS BJP

 

खबरउत्तराखंड.कॉम की खबर पर मुहर लगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। इससे पहले कर्नल अजय कोठियाल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

आपको बता दें कि दीपक बाली ने कल ही अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंपा था। उन्होंने पद और पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। तभी ये माना जा रहा था कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबर। AAP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

वहीं दीपक बाली ने सीएम धामी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

याद दिला दें कि पिछले कुछ दिनों में आप को दो बड़े झटके लग चुके हैं। इसके पहले राज्य में आप के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें