Big NewsNational

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में बोले, आज भारत हर साजिश का जवाब देने में सक्षम

rajnath singh in lbs

 

मसूरी पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत अब एक आत्मनिर्भर भारत बन चुका है। अब ये पहले वाला भारत नहीं रहा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा है कि आज का भारत किसी भी विदेशी साजिश को नाकाम करने में सक्षम है।

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशसानिक अकादमी में ज्वॉइंट सिविल-मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा है कि दुनिया भर में भारत की छवि बदली है। अब भारत एक ताकतवर देश के तौर पर देखा जाता है जो अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है।

यही नहीं राजनाथ ने बिना चीन और पाकिस्तान का नाम लिए हुए उनपर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि आज का भारत किसी भी विदेशी साजिश का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें