Dehradun NewsHighlight

हादसा। रायवाला फ्लाईओवर पर दो गाड़ियों की टक्कर, बच्ची की मौत

accident in raiwala

 

देहरादून के रायवाला में मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर पर एक छोटा हाथी गाड़ी (UK08- CA 0094) का टायर पंचर हो गया। गाड़ी का ड्राइवर फ्लाईओवर पर गाड़ी का टायर बदलने लगा।

बड़ी खबर। सीएम धामी ने विधायक पद की शपथ, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर बोले ये

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डीसीएम कैंटर (UK17CA7770) ने छोटा हाथी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे छोटा गाड़ी में सवार सात साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।

https://youtu.be/-D3vvW0Z38c

 

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें