Dehradun NewsHighlight

देहरादून। महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

dehradun news

 

देहरादून में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने महिला का शव कब्ज में ले लिया है।

पुलिस को देहरादून के लक्खीबाग इलाके में रेलवे ट्रैक के पास बने एक खंडहर में एक जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। महिला का शव बुरी तरह जला हुआ था। उसका चेहरा भी जल चुका था। शिनाख्त करना मुश्किल था।

धामी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को राज्य के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कवायद

पुलिस को महिला के हाथों में विमला लिखा हुआ मिला है। इसके साथ ही दो बच्चों के टैटू भी बने हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पहचान न हो सके इसलिए चेहरा जला दिया गया।

वहीं पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। फोरेंसिक टीम ने कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। इसके साथ ही मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाखत की कोशिश में लगी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें