Dehradun NewsHighlight

शादी से इंकार के बाद लिव इन में रह रही युवती की हत्या, युवक गिरफ्तार

sonia

 

देहरादून में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती की हत्या उसके ही साथ रहने वाले युवक ने की। हत्या के बाद युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

देहरादून में लिव इन रिलेशनशिप (Live in relationship in Dehradun) में रहने वाली एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा इलाके की है। यहां सुमित और सोनिया नाम के दो लोग 2021 से रेंट पर रह रहे थे। सुमित होटल में नौकरी करता था जबकि सोनिया बच्चों को कराटे सिखाती थी।

मूल रूप से दोनों मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। सोनिया और सुमित की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी। दोनों बाद में एक दूसरे के साथ रहने लगे। वहीं सुमित लगातार सोनिया पर शादी का दबाव बना रहा था। हालांकि सोनिया का शादी का इरादा नहीं था। सोनिया लगातार इंकार कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच पिछले काफी दिनों से विवाद भी हो रहा था।

शिक्षा महानिदेशक का फैसला, 600 अधिकारियों – कर्मचारियों का वेतन रोका

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। सोनिया एग्रेसिव हो गई तो सुमित को भी गुस्सा आ गया और उसने सोनिया का गला दबाकर हत्या कर दी।

सोनिया की हत्या करने के बाद सुमित खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। उसने हत्या करने और सोनिया के शव के घर में पड़े होने की बात पुलिस को बताई। सुुमित का इकबाल – ए – जुर्म सुन पुलिस वाले भी हैरान रह गए और तुरंत सुमित के घर पर पहुंचे। वहां सोनिया का शव बेड के पास पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात कुछ दिनों पहले हुई थी। दोनों आसपास जूस की दुकान लगाते थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्रतिक आकर्षित हो गए और साथ रहने लगे। सुमित की इच्छा सोनिया से शादी करने की थी। वो लगातार सोनिया से शादी के लिए कहता। सुमित सोनिया के परिजनों से मिलकर शादी की बात पक्की करना चाहता था लेकिन सोनिया उसे परिजनों से भी मिलने नहीं दे रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें