Big NewsNational

घाटी में एक और टारगेट किलिंग, बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारा

vijay kumar bank manager target killing in kulgam
मृतक विजय कुमार

जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग (#targetkilling) जारी है। कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बैंक में घुस कर बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। गंभीर रुप से घायल मैनेजर विजय को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि देहाती बैंक शाखा के मैनेजर आज सुबह आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बैंक मैनेजर विजय इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय राजस्थान के रहने वाले थे। विजय को जब गोली मारी गई तब वो अपनी ड्यूटी पर थे।

आपको बता दें कि कश्मीर में टारगेट किलिंग लगातार जारी है। पिछले 72 घंटों में तीन लोगों की हत्या की जा चुकी है। खासतौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें