Char Dham YatraHighlightUttarkashi News

यमुनोत्री यात्रा मार्ग बाधित, प्रशासन मरम्मत में जुटा

yamunotri road blockedचार धाम यात्रा मार्गों पर मौसम ने शासन प्रसाशन के साथ ही यात्रियों की परीक्षा भी लेनी शुरु कर दी है। यमुनोत्री हाइवे पर दीवार धंसने से मार्ग बाधित हो गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। प्रशासन मार्ग खोलने में लगा हुआ है।

बताया जा रहा है कि यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच भूस्खलन के चलते हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंस गई। इसके चलते रास्ता बंद हो गया है।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच, हरक का क्या होगा?

मार्ग बाधित होने की सूचना पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एनएच के अधिकारियों ने मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यात्रा मार्ग शुरु हो जाएगा।

हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन छोटे मार्गों के लिए यात्रा शुरु हो जाएगी।

मार्ग बंद होने से कई यात्री बीच में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इसके साथ ही छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें