Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : कम नहीं हुआ संकट, कल इतनी बढ़ सकती है डिमांड

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में तेजी के बाद एक बार फिर से बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ राहत के बाद सोमवार को फिर डिमांड 49 मिलियन यूनिट रही। लगातार महंगे दामों में बिजली खरीदने वाले यूपीसीएल को अब राज्य व केंद्रीय पूल से 39 से 41 एमयू बिजली मिलनी शुरू हो गई है।

यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा ने बताया कि रविवार को करीब 46 एमयू की डिमांड थी, जो कि समय से पूरी की गई। उन्होंने बताया कि अब सोमवार के लिए 49 एमयू डिमांड आंकी गई है। इसके सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध करा ली गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं की गई।

सोमवार को भी कटौती नहीं की जाएगी। जो बिजली बाजार से खरीदी जा रही है, उसके दाम भी अब 12 से घटकर चार से छह रुपये प्रति यूनिट तक आ गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है, उसी के सापेक्ष मंगलवार को बिजली की डिमांड 50 एमयू का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें