Big NewsHaridwar News

हरिद्वार बिग ब्रेकिंग : ठेली पर सोए बुजुर्ग चौकीदार की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के निर्मल बाग इलाके में रविवार रात बुजुर्ग की पीटपीटकर हत्या करदी गई। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी मिली है की बुजुर्ग ड्यूटी पर था और ठेली पर सोया था। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते कई सालों से राम तीरथ निर्मल बाग बजरीवाला बैरागी कैंप इलाके में बाग की चौकीदारी का काम रहा था. रविवार देर रात ठेली पर सोए तीरथ की किसी ने उसकी हत्या कर दी थी.  उसके सिर पर लाठी-डंडों और पत्थर से कई वार किए गए हैं।लोगों ने सुबह उसे लहूलुहान हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी.

मौके पर सीओ सिटी और थानाध्यक्ष कनखल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें