National

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, 2 जिंदा जले, 22 घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में अचानक आग लग गई। इसे हड़कंप मच गयाष बस में भयानक आग लगने के कारण 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 22 लोगों के घायल होने की सूचना है।

एडीजीपी जम्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस (जेके 14- 1831) में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास बस में इंजन एरिया से आग लगी, जिसनसे आग तेजी से फैल गई। पूरी बस जलकर खाक हो गई। इसमे 2 लोगों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई. साथ ही 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है। जिनमें से 3 जोकि गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें विशेष उपचार के लिए आगे रेफर कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तुरंत ट्वीट कर लिखा कि कि कटरा में बस दुर्घटना की खबर मिलते ही जम्मी के डिप्टी कमिश्नर बबीला रखवाला से बात की, घायलों को नजदीक के नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है, हादसे में घायलों को आर्थिक मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

Image

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें