Entertainment

अरबाज के बाद सोहेल खान का भी टूटा घर, सीमा खान से तलाक! फिल्मी अंदाज में की थी शादी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरबाज के बाद अब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अलग लिए हैं। जी हां, सोहल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोहेल खान और सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी डाली हैये जानकारी देते हुए कहा कि सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।

आपको बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी. सोहेल को सीमा से पहली नजर में प्यार हो गया था। इसी वजह से सीमा को घर से भागना पड़ा था, आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था। दोनों की शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें