HighlightUttarakhand Chamoli News

22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, राज्यपाल और सीएम करेंगे पहले जत्थे को रवाना

Badrinath

चमोली : सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 22 मई को शुरू होने जा रही है। जिसे लेकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिये 19 मई को इस वर्ष की यात्रा के लिये पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना किया जाएगा।ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब ऋषिकेश से हर्षोल्लास और धूमधाम से इस साल की यात्रा 19 मई को शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ राज्यपाल ले. जनरल (रिटा.) सरदार गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यँहा से पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना किया जाएगा।

बताया कि इसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, अनीता ममगांई भी शिरकत करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें