Big NewsUttarkashi News

यमुनोत्री धाम से बुरी खबर : दो और श्रद्धालुओं की मौत

Badrinath

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुुरु हो गई है। एक दिन में हजारों की संख्या में श्रद्धालू चारोंधामों को दर्शन को पहुंच रहे हैं. साथ ही आए दिन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौतें हो रही है। अब तक 29 श्रद्धालुओं की मौत चारोंधामों में हो चुकी है। वहीं एक बार फिर से ऐसी ही बुरी खबर चारधाम से सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो जाने की खबर मिली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री प्रकाश चंद उम्र 58 निवासी दिसू मानस कांठा गुजरात की हृदय गति से और एक अन्य राम बाबू प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी मिस्काट मोती चंपारण, बिहार की पैदल यात्रा के दौरान पैर फिसलने और गिर जाने के कारण मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें