Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: सीएम धामी के प्रचार में उतरेंगे के 40 स्टार प्रचारक, CM योगी भी करेंगे जनसभा

40 star campaigners will go to promote CM Dhami

 

देहरादून: चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर भी प्रचार करने आएंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के साथ ही केंद्रीय मंत्री, पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी, चार पूर्व मुख्यमंत्री, धामी कैबिनेट के सभी मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल हैं।

सभी स्टार प्रचार पार्टी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा व त्रिवेंद्र सिंह रावत स्टार प्रचारकों में हैं। इसके अलावा धामी कैबिनेट के सभी सदस्य प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, चंदन राम दास, गणेश जोशी, डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा भी मुख्यमंत्री की जीत के लिए प्रचार में जुटेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद अजय टम्टा, तेजस्वी सूर्या, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी व हरभजन सिंह चीमा, पार्टी नेता किरन देवी, दीप चंद्र पाठक, डा प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डा विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हिमा जोशी, प्रेमा पांडेय को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें